Munger News: जागरूकता रैली निकाल जनसंख्या स्थिरता का दिया संदेश, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
Munger News: मुंगेर जिले में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवारा शुरू हुआ। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने समारोह में दीप जलाकर अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान 740 नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 720 महिला और 20 पुरुष नसबंदी शामिल हैं।

Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रति आमलोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में सिविल सर्जन डॉ. राजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान आगामी 31 जुलाई तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस अभियान को गति देने के लिए सदर अस्पताल परिसर से एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार के लाभ और स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया।मुंगेर
को मिला 740 नसबंदी का लक्ष्यः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि, इस पखवारे के तहत मुंगेर जिले को कुल 740 नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 720 महिला बंध्याकरण और 20 पुरुष नसबंदी का टारगेट शामिल है। इसके अलावा, जिले के प्रत्येक प्रखंड को 80 नसबंदी का लक्ष्य सौंपा गया है। सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि, वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाएं ताकि लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके। इस वर्ष अभियान की थीम जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल रखी गई है। इस मौके पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज, जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार संदीप कुमार, और जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ. सामंत मनीष देव सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


