ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरअशोक साह अध्यक्ष व सुरेश सचिव निर्वाचित

अशोक साह अध्यक्ष व सुरेश सचिव निर्वाचित

रविवार को मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए हुए चुनाव में क्रमश: अशोक कुमार साह और सुरेश कुमार बाजोरिया निर्वाचित...

अशोक साह अध्यक्ष व सुरेश सचिव निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 01 Jul 2019 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए हुए चुनाव में क्रमश: अशोक कुमार साह और सुरेश कुमार बाजोरिया निर्वाचित हुए।

नगर के मारवाड़ी टोला स्थित विवाह भवन में अध्यक्ष व सचिव पद के अशोक कुमार साह और सुरेश कुमार बाजोरिया की जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राजकिशोर केशरी और अंजनी ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर को 4 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष और सचिव पद के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राजकिशोर केशरी और अंजनी ठाकुर को 43 मत प्राप्त हुए।

मुंगेर जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह व संयुक्त सचिव ऋषभ मिश्रा की निगरानी और पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार, मुख्य चुनाव अधिकारी किशोर कुमार अग्रवाल और उप चुनाव अधिकारी अमित कुमार की देखरेख में निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब शुरू हुए मतदान में कुल 90 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव को लेकर चैंबर के युवा सदस्यों में उत्साह दिखा। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक हुए मतदान के बाद आमसभा आयोजित की गई। निवर्तमान अध्यक्ष व सचिव के साथ पूर्व अध्यक्ष मुकुंद प्रसाद सिंह, संजीव कुमार और गोपालिनी सभा के सचिव योगेश्वर गोस्वामी ने चैम्बर को व्यवसायिक हित में बेहतर करने की सलाह दी। मुंगेर जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा की हवेली खड़गपुर ने चैंबर के चुनाव में एक मिसाल पेश की है। 90 सदस्यों में शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेना इस बात का प्रमाण है कि यहां के व्यवसायियों में चैंबर के प्रति समर्पण भाव है। उन्होंने चैंबर में महिला सदस्यों की भागीदारी पर भी बल दिया। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार साह और सचिव सुरेश कुमार बाजोरिया को जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने प्रमाणपत्र दिया। पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें