ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरधूमधाम से मनेगी सम्राट अशोक की जयंती : रालोसपा

धूमधाम से मनेगी सम्राट अशोक की जयंती : रालोसपा

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई ने पार्टी कार्यालय सुभाषनगर में बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन कुमार श्रीवास्तव ने...

धूमधाम से मनेगी सम्राट अशोक की जयंती : रालोसपा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 20 Mar 2018 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिला इकाई ने सोमवार को पार्टी कार्यालय सुभाषनगर में बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीवन कुमार श्रीवास्तव ने की।

मौके पर श्रीवास्तव ने कहा कि 24 मार्च को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में चक्रवती सम्राट की जयंती मनायी जायेगी। जिसमें मुंगेर से रालोसपा की अच्छी भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मौके पर पार्टी भिक्षाटन कार्यक्रम भी चलायेगी। साथ ही भिक्षाटन से आयी राशि से कस्तुरवा आवासीय विद्यालय के बच्चों के बीच शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार स्वरूप दिया जायेगा। पुस्तक वितरण 11 अप्रैल को होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें