ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरआशा कार्यकर्ताओं की खत्म हुई हड़ताल

आशा कार्यकर्ताओं की खत्म हुई हड़ताल

मंगलवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले आशा कार्यकताओं के द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गयी। गौरतलब हो कि 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 1...

आशा कार्यकर्ताओं की खत्म हुई हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 09 Jan 2019 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले आशा कार्यकताओं के द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गयी। गौरतलब हो कि 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 1 दिसंबर से हड़ताल पर चली गयी थीं। सरकार के द्वारा संघ के नेता के साथ हुए सकारात्मक बातचीत के साथ ही आशा कार्यकताओं को प्रतिमाह 1000 रुपये मानदेय दिये जाने की घोषणा के बाद सदर अस्पताल में एक महीने 8 दिनों से कर रहे हड़ताल को समाप्त करने की विधिवत घोषणा करते हुए आशा कार्यकताओं ने काम पर लौट आने का पत्र भी सिविल सर्जन डा योगेन्द्र प्रसाद रजक को सुपुर्द किया।

हालांकि केन्द्रीय श्रम संगठन के आह्वान पर किये जा रहे दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बुधवार को आशा कार्यकताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल की आशा कार्यकताओं ने सराहणीय कदम बताया। हड़ताल की समाप्ति के बाद आशा कार्यकताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आंदोलन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर पुष्पा कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा कुमारी, निशा कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें