प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जमालपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन

Mar 02, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर में जीआरपी शिव मंदिर के पास कलाकारों ने होली पर्व के दौरान प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता फैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक में बताया गया कि कैसे होलिका दहन के दौरान अनावश्यक वस्तुओं को जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। कलाकारों ने इको होलिका दहन की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जमालपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जीआरपी शिव मंदिर के निकट रविवार को बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पटना निर्देश पर कलाकारों ने एक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया। नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व में प्रदूषण को नियंत्रित करना है। खासकर, होलिका दहन में अनावश्यक रूप से अति प्रदूषण कारी व अनावश्यक वास्तु को जलाने से परहेज करना तथा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाना था। मौके पर महिला कलाकार आरके पूनम ने बताया कि होली पर्व खुशियों का पर्व है। वहीं होलिका दहन में ज्वलंत वस्तुओं को सड़कों व किसी विशेष स्थल पर चलाया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण होता है।

इससे जहां वातावरण प्रदूषित हो जाती है, वहीं मानव को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिम्बोलिक होलिका दहन या इको होलिका दहन होनी चाहिए। इधर, कालकारों ने प्रदूषित वातावरण पर आधारित नाटक में यमराज की भूमिका आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने उनकी डायलॉग और अभिनय पर तालियां बजायी और जागरूक हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।