Munger News: भंडारे में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं किया प्रसाद ग्रहण
हिन्दुस्तान, मुंगेर
Munger News: असरगंज के मुख्य बाजार स्थित बाबा हाथीनाथ मंदिर में 11 दिवसीय वार्षिक पूजा महोत्सव चल रहा है। फ्रेंड्स क्लब ने 28 अगस्त से भंडारा आयोजित किया है, जिसमें 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा समुदाय का भाईचारा और सेवा भाव को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है।

Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज मुख्य बाजार स्थित ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय वार्षिक पूजा महोत्सव के अवसर पर फ्रेंड्स क्लब असरगंज द्वारा बस स्टैंड परिसर में भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब द्वारा यह भंडारा बीते 28 अगस्त वार्षिक पूजनोत्सव प्रारंभ से आयोजित किया जा रहा है,जो 8 सितम्बर मंगलवार तक चलेगा। सोमवार को भंडारे में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि असरगंज के ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ के वार्षिकोत्सव पर आयोजित इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष वार्षिक पूजा के अवसर पर सामाजिक सहयोग से भंडारे का आयोजन 11 वर्षों से किया जा रहा है।
जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।


