एएनएम को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग का दिया प्रशिक्षण

Apr 08, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की बैठक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को सुनिश्चित करना था। सभी एएनएम को आरसीएच पोर्टल 2.0 का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

एएनएम को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग का दिया प्रशिक्षण

असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी एएनएम को आरसीएच पोर्टल 2.0 से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण सहायक अनुराधा कुमारी एवं किलकारी कार्यक्रम के पदाधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एएनएम को पोर्टल पर लाभार्थियों के पंजीकरण, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की प्रविष्टि तथा डाटा की शुद्धता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने बताया कि सही और समय पर डाटा अपलोड होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा बैठक में किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। एएनएम को बताया गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश समय पर पहुंचाए जा सकते हैं। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी एएनएम से अपने कार्यक्षेत्र में प्रशिक्षण का बेहतर उपयोग करने और लोगों को स्वास्थ सेवाओं का अधिकतम लाभ दिलाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।