Animesh Kumar Sinha Appointed New Director General of Jamalpur IRIMI जमालपुर इरिमी के नए डयरेक्टर जेनरल बने अनिमेष कुमार सिन्हा, जल्द योगदान, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsAnimesh Kumar Sinha Appointed New Director General of Jamalpur IRIMI

जमालपुर इरिमी के नए डयरेक्टर जेनरल बने अनिमेष कुमार सिन्हा, जल्द योगदान

जमालपुर, निज प्रतिनिधि में अनिमेष कुमार सिन्हा को भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) का नया डायरेक्टर जेनरल नियुक्त किया गया है। वे नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में प्रिंसिपल चीफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 24 July 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
जमालपुर इरिमी के नए डयरेक्टर जेनरल बने अनिमेष कुमार सिन्हा, जल्द योगदान

जमालपुर, निज प्रतिनिधि भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी), जमालपुर का अब नए डायरेक्टर जेनरल अनिमेष कुमार सिन्हा होंगे। अनिमेष कुमार सिन्हा बहुत जल्द योगदान देंगे। एचएजी/ आईआरएसएमई अनिमेष कुमार सिन्हा वर्तमान में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में प्रिंसिपल चीफ मेक्नीकल इंजीनियर (पीसीएमई) पद पर थे। तथा रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने अब जमालपुर इरिमी के डायरेक्टर जेनरल के पद पर स्थानांतरण किया है। यह आदेश रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के डायरेक्टर/ईएसटीटी (स्पेशल) रविंद्र पांडे ने दिनांक 22 जुलाई 25 को पत्र संख्या ई (ओ) थ्री- 2025/पीएम/59 के तहत दी है। इधर, अनिमेष कुमार सिन्हा के जमालपुर इरिमी के नए डायरेक्टर जेनरल बनने पर इरिमी अधिकारियों व प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि इरिमी डायरेक्टर जेनरल का पद लगभग छह माह से रिक्त था। तथा वर्तमान में पूर्व रेलवे कोलकाता के पीसीएमई परमानंद शर्मा ही इरिमी का अतिरिक्त प्रभार के रूप में थे। जमालपुर वर्कशॉप में 4 साल बने रहे अनिमेष कुमार सिन्हा सीडब्लूएम अनिमेष कुमार सिन्हा जमालपुर इरिमी के प्रशिक्षु थे। तथा एक कुशल अधिकारी के रूप में प्रसिद्ध रहे। अनिमेष कुमार सिन्हा जमालपुर वर्कशॉप में करीब 4 साल तक सीडब्लूएम के रूप में योगदान दिया। उन्हें वर्ष 2017 के जनवरी माह में स्थानांतरण हुए थे। अनिमेष कुमार सिन्हा एक साहित्यकार, लेखक और कवि भी रहे हैं। उनकी अगुवाई में जमालपुर वर्कशॉप ने भारतीय रेल में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ था। तथा कई बार पूर्व रेलवे कोलकाता जोन सहित रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के वरीय अधिकारियों के हाथों जमालपुर पुरस्कृत होने का गर्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा जमालपुर वर्कशॉप में मशीनों का दौर अनिमेष कुमार के कार्यकाल के दौरान ही शुरू किया गया था। वहीं 88 साल बाद पहली बार राईटस द्वारा जमालपुर वर्कशॉप को डीजल लोको निर्माण कार्य मिला था। वैगन, क्रेन, जैक सहित अन्य निर्माण कार्यों में कई उपलब्धियां जमालपुर के नाम रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।