Hindi NewsBihar NewsMunger NewsAnganwadi Workers Accuse Warehouse Manager s Husband of Corruption in Rice Distribution
बीएसएफसी गोदाम में अनियमितता का आरोप, सेविकाओं का हंगामा

बीएसएफसी गोदाम में अनियमितता का आरोप, सेविकाओं का हंगामा

संक्षेप:

सौरबाजार में आंगनवाड़ी सेविकाओं ने बीएसएफसी गोदाम में गंभीर आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन दिया। सेविकाओं का कहना है कि गोदाम से चावल के बदले रुपये मांगे जाते हैं और उन्हें कम चावल दिया जाता है, जिससे लाभुकों को परेशानी होती है। बीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

Feb 06, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

सौरबाजार, संवाद सूत्र। प्रखंड परिसर स्थित बीएसएफसी गोदाम में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आंगनवाड़ी सेविकाओं ने गोदाम मैनेजर के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा। सेविकाओं का आरोप है कि गोदाम से पोषाहार चावल देने के बदले रुपये की मांग की जाती है तथा प्रत्येक सेविका को 25 से 30 किलोग्राम चावल कम दिया जाता है, जिससे लाभुकों को पोषाहार देने में परेशानी होती है। आवेदन मिलते ही बीडीओ आशा कुमारी ने मामले की जांच का जिम्मा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललन पासवान को सौंपा। बीपीआरओ गोदाम पहुंचे और मौजूद फोरमैन को सख्त निर्देश दिया कि सभी सेविकाओं को उचित वजन में चावल दिया जाए, अन्यथा विभाग को लिखा जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेविकाओं का कहना है कि गोदाम मैनेजर स्वयं नहीं आतीं और उनके पति द्वारा गोदाम संचालित किया जाता है, जिसकी पूर्व में भी शिकायतें हो चुकी हैं। बीडीओ ने बताया कि आवेदन की जांच कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।