ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरआनंद विहार -भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन कल से

आनंद विहार -भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन कल से

रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा को लेकर पहल की है। इसके तहत 21 सितंबर से 27 अक्टूबर तक दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी स्टेशन...

आनंद विहार -भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन कल से
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 19 Sep 2017 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा को लेकर पहल की है। इसके तहत 21 सितंबर से 27 अक्टूबर तक दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कंट्रोल से मिली जानकारी के आधार पर दी है। सुधीर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को आनंद विहार से प्रत्येक गुरुवार को 4.55 बजे शाम में भागलपुर के लिए ट्रेन खुलेगी। यह सिलसिला आगामी 26 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं 22 सितंबर से भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 3 बजे आनंद विहार के लिए गाड़ी खुलेगी। ये ट्रेन भी 27 अक्टूबर तक चलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें