इंजीनियरिंग कॉलेज के नए शाखा को एआईसीटीई ने दी मान्यता

Feb 01, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर में कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभाग की नई शाखा कंप्यूटिंग एवं मैथमेटिक्स को एआईसीटीई ने मान्यता दी है। इससे 60 अतिरिक्त सीटें बढ़ेंगी, जिससे छात्रों को कंप्यूटर साइंस में अध्ययन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इंजीनियरिंग कॉलेज के नए शाखा को एआईसीटीई ने दी मान्यता

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर में कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभाग के नए शाखा को कंप्यूटिंग एवं मैथमेटिक्स को एआईसीटीई ने मान्यता दे दी है। प्राचार्य डा आलोक कुमार सिंह ने कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ गोविंग कुमार झा , डा सौरभ सुमन , एवं संस्थान के अकादमिक डीन अमित कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम को इस शानदार उपलब्धि पर मुबारकबाद दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान मैं पहले से कंप्यूटर साइंस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डाटा साइंस से सम्बन्धित क्रमशः 60-60 सीट है एवं मैथमेटिक्स एवं कंप्यूटिंग शाखा के हो जाने से अतिरिक्त 60 सीटो की बढ़ोतरी हो जाने से मुंगेर के छात्र छात्राओं को कंप्यूटर साइंस एवं उससे संबंधित विषयों में पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

संस्थान अपने छात्र एवं छात्राओं के हित के लिए हमेशा अग्रसर रहा है और उनके लिए तत्पर रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ झा ने बताया कि यह बहुत ही खुशी का विषय है कि बहुत ही कम समय में संस्थान में कुल 180 छात्र छात्राओं का नामांकन कंप्यूटर साइंस एवं अभियंत्रण विभाग में होगा। उन्होंने बताया कि हमारे संस्थान के बच्चे विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनी ,स्टार्टअप में इंटर्नशिप करके रोजगार भी प्राप्त कर रहे है और वो विभिन्न कंप्यूटर लेंग्वेज में प्रोग्रामिंग भी कर रहे है । एआईसीटीई के प्रभारी डा सुमन ने बताया कि एआईसीटीई ने विभिन्न मानकों का परीक्षण करके हमारे संस्थान में 60 सीटो की बढ़ोतरी की। कंप्यूटिंग एवं मेटमैटिक्स आज कल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डाटा मॉडलिंग से सम्बन्धित विशिष्ट विषयों का समायोजन है। ये शाखा हमारे संस्थान में शोध एवं विकास के क्षेत्र में अग्रसर बनाएगी और कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में हो रहे नए बदलाव के लिए भविष्य के लिए मानव श्रम एवं वैज्ञानिक भी तैयार करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;