ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकीटों एवं रोगों से बचाव के लिए सलाह जारी

कीटों एवं रोगों से बचाव के लिए सलाह जारी

सोमवार को पौधा संरक्षण विभाग, मुंगेर के सहायक निदेशक अवधेश प्रसाद गुप्ता ने इस समय धान में लगने वाले रोगों से सावधान करते हुए जिले के किसानों के लिए इनसे बचाव के संबंध में सलाह जारी की है। जारी सलाह...

कीटों एवं रोगों से बचाव के लिए सलाह जारी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 19 Aug 2020 04:43 AM
ऐप पर पढ़ें

पौधा संरक्षण विभाग, मुंगेर के सहायक निदेशक अवधेश प्रसाद गुप्ता ने इस समय धान में लगने वाले रोगों से सावधान करते हुए जिले के किसानों के लिए इनसे बचाव के संबंध में सलाह जारी की है। जारी सलाह के संबंध में बताते हुए पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक वसंत नारायण सिंह कहा कि, धान की रोपाई के बाद फसल में कई तरह के रोग लगने की संभावना होती है। समय रहते इन पर यदि नियंत्रण नहीं किया जाय तो धान का उत्पादन दर कम हो जाता है। इसके लिए फसल की सतत निगरानी जरूरत होती है। इस समय धान में लगने वाले रोगों में पत्रलांछन (भूरा धब्बा) एवं पत्र अंगमारी (झुलसा रोग) रोग प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि, पत्रलांछन रोग जहां कवक जनित है, वहीं पत्र अंगमारी रोग जीवाणु जनित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें