यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ेंगी, ट्रेनों की संख्या में भी होगी बढ़ोतरी
जमालपुर स्टेशन पर पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम एसके प्रसाद ने एक्सिडेंटल रिलीफ यान (एआरटी) और मेडिकल उपकरण (एआरएमई) का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सामग्रियों की जांच की और सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए रीमॉडलिंग कार्य भी शुरू होगा।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम एसके प्रसाद गुरुवार को अपनी टीम के साथ जमालपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम एक्सिडेंटल रिलीफ यान (एआरटी) और एक्सिडेंट रिलीफ मेडिकल एक्यूपमेंट (एआरएमई) यानों का निरीक्षण किया। हर एक सामग्रियों की जांच की तथा एक्पायरी डेट की भी तहकीकात की। इसके बाद एआरटी एंव एआरएमई के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत डेमेश्ट्रेशन वर्क को देखा, तथा आवाश्यक निर्देश दिए। एडीआरएम एसके प्रसाद ने कहा कि मालदा मंडल के अधीन जमालपुर, साहिबगंज और मालदा स्टेशनों पर एआरटी और एआरएमई ट्रेनें की सुविधा है। इसकी हर तीन माह में जांच की जाती है, ताकि ये ट्रेनें हमेशा 24 घंटे अपडेट रह सके।
उन्होंने कहा कि इन तीनों स्टेशनों के रेलखंडों में अगर किसी तरह की अप्रिय घटना-दुर्घटनाएं हो, तो एआरटी और एआरएमई ट्रेन 10 से 15 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच सकती है। ताकि ज्यादा से ज्यादा राहत कम समय में पहुंचायी जा सके। उन्होंने कहा कि जमालपुर स्टेशन चल रहे अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत रीमॉडलिंगक कार्य अब पुन: चालू होगा। इस वर्ष यात्रियों की सुविधाएं व सुरक्षा बढ़ा दी जाएंगी। विश्वस्तरीय एफओबी का निर्माण होना है, इसके साथ पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र की कनेक्टीवीटीस भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मालदा से किऊल तक ट्रेनों की स्पीड 130 की होगी। इससे पूर्व थर्ड एवं फोर्थ लाइन और थर्ड टनल का भी निर्माण होगा। इधर, एआरटी एवं एआरएमई के कर्मचारियों ने गैस कटिंग, पॉवर लाइट उपयोग, लिफ्टिंग कार्य, मेडिकल ट्रीटमेंट आदि का प्रदर्शन किया। मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा पदाधिकारी ताराचंद्र, एओएम सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीएमई केके दास, एसएस दीपक कुमार, टीआई नीरज कुमार, सीवाइएम मनोरंजन कुमार, एआरटी निरीक्षक अनुज कुमार, सी एंड डब्लू निरीक्षक अमित कुमार, टेलिकॉम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा, टेलिकॉम इंस्पेक्टर एसके भारती सहित अन्य मौजूद थे। एडीआरएम सुबह करीब 8 बजे ब्रह्मपुत्र मेल से जमालपुर पहुंचे। अचानक एडीआरएम के स्टेशन पहुंचने से स्टेशन कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जबकि उनकी विशेष निरीक्षण कार 11.30 बजे पहुंची।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



