कन्या आवासीय 2 विद्यालय में इंटर में नामांकन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में कटियारी पंचायत स्थित नव संचालित कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय में कक्षा 11वीं के लिए नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्राएं 27 अप्रैल तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। कुल 160 सीटें हैं, जिनमें कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय शामिल हैं।

कन्या आवासीय  2 विद्यालय में इंटर में नामांकन शुरू

मुंगेर, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा संग्रामपुर प्रखंड की कटियारी पंचायत स्थित नव संचालित कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र- 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्राएं 27 अप्रैल तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है।तीनों संकायों में निर्धारित सीटें:ज्ञात हो कि, विद्यालय में कुल 160 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा, जिसमें कला में 40, वाणिज्य में 40 एवं विज्ञान संकाय में 80 सीटें शामिल हैं। नामांकन मैट्रिक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर होगा तथा 11 मई को मेधा सूची जारी की जाएगी।आवेदन

के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध:इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी ने बताया कि, अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ विकास मित्रों के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी जिला कल्याण कार्यालय की नामांकन समिति के पास जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं मैट्रिक अंक पत्र अनिवार्य हैं।छात्राओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं निःशुल्क:जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि, नामांकित छात्राओं को विद्यालय में सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास, भोजन, पोशाक, पुस्तकालय एवं सुसज्जित प्रयोगशाला जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का संचालन आगामी 15 जून से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे चयनित छात्राओं को समय पर पठन-पाठन की सुविधा मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।