ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरशिवरात्रि में डीजे बजाने पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

शिवरात्रि में डीजे बजाने पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में डीआई मनु महाराज मुख्य रूप से उपस्थित...

शिवरात्रि में डीजे बजाने पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 12 Feb 2020 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में डीआई मनु महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रमंडलीय आयुक्त ने बैठक में आगामी पर्व महाशिव रात्रि एवं होली में विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने शेखपुरा एवं जमुई में सरस्वती विसर्जन को लेकर हुई घटना पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महाशिव रात्रि पूजन में मंदिरों के आस-पास साफ-सफाई एवं भीड़ नियंत्रण के तैयारी का निर्देश दिया। इस अवसर पर लगने वाले मेले में आयोजक को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई 107 तथा 116 करने का निर्देश दिया और उन्हें बाउंडडाउन करके सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया। होली में भी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। वहीं डीजे बजने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश एवं संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें