समय से पहले छुट्टी देने के मामले में एचएम को शोकॉज
मध्य विद्यालय मानगढ़ में पंखा लगाने के नाम पर सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को समय से पूर्व छुट्टी देने के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। यह गंभीर लापरवाही मानी गई है। अभिभावकों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम की मांग की है।

धरहरा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय मानगढ़ में पंखा लगाने के नाम पर सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को समय से पूर्व छुट्टी देने के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बीईओ राकेश कुमार ने प्रधानाध्यापक कपिलदेव शर्मा से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है। बीडीओ ने कहा कि स्कूल समय में बच्चों को घर भेजना गंभीर लापरवाही है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, अभिभावकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि भविष्य में ऐसे मामलों को सख्ती से रोका जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


