Hindi NewsBihar NewsMunger NewsABVP Welcomes New Assistant Professor Roshan Kumar at Hari Singh College
एबीपीपी ने कॉलेज में अंग्रेजी के नए असिस्टेंट प्रोफेसर का किया स्वागत

एबीपीपी ने कॉलेज में अंग्रेजी के नए असिस्टेंट प्रोफेसर का किया स्वागत

संक्षेप: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को हरि सिंह कॉलेज में नए असिस्टेंट प्रोफेसर रौशन कुमार का स्वागत किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की...

Wed, 3 Sep 2025 04:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को हरि सिंह कॉलेज में अंग्रेजी के नए असिस्टेंट प्रोफेसर रौशन कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर रौशन कुमार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर एवं बुके भेट कर स्वागत किया और उन्हें कॉलेज परिवार के सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई दी। एबीवीपी के छात्र नेता सह पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम केसरी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव आनंद ने कहा कि अंग्रेजी के नए असिस्टेंट प्रोफेसर के आने से कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करती है। नए असिस्टेंट प्रोफेसर ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि वह कॉलेज में अपने अनुभव को साझा करने और छात्रों को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज परिवार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं और छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर प्राचार्य डा. देवेंद्र प्रसाद राम, नगर कोषाध्यक्ष आर्यन केसरी, कॉलेज उपाध्यक्ष शिवम केसरी सहित एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।