ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरबहु भोज में चली गोली, एक घायल

बहु भोज में चली गोली, एक घायल

सोमवार की देर शाम एक शादी के रिसेप्शन के दौरान चली अंधाधुंध गोलीबारी में हसनपुर सीता कुंड निवासी स्वर्गीय राम स्वरूप पासवान का 36 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे...

बहु भोज में चली गोली, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 18 Jun 2019 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की देर शाम एक शादी के रिसेप्शन के दौरान चली अंधाधुंध गोलीबारी में हसनपुर सीता कुंड निवासी स्वर्गीय राम स्वरूप पासवान का 36 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल मुंगेर लाया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम अवधेश के पुत्र गौतम झा की शादी का रिसेप्शन था। इसी दौरान अमन झा, रॉकी कुमार, प्रशांत मिश्रा, धनंजय मिश्रा आदि गोली चला रहे थे। जिसमें एक गोली विनोद पासवान के पेट में जा लगी और वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। विनोद मध्य विद्यालय हसनपुर मे गार्ड के पद पर कार्यरत है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें