Munger News: हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,शहीद स्मारक में पूर्व मंत्री ने किया ध्वाजारोहण

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: तारापुर और आसपास के क्षेत्रों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लिया। सभी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

Munger News:  हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,शहीद स्मारक में पूर्व मंत्री ने किया ध्वाजारोहण

Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। 80 वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में मनाया गया। शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने ध्वजारोहण किया एवं झंडे को सलामी दी। मुख्य समारोह आरएस कॉलेज मैदान में हुआ। यहां एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर एसडीपीओ निशांत गौरव, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व प्रबंध निदेशक पारामाउण्ट एकेडमी वेदानंद झा,,भाजपा नेता गौतम राज,मनमोहन चौधरी,विधिज्ञ संघ तारापुर अध्यक्ष राजेश सिंह,पूर्व अध्यक्ष विधिज्ञ संघ तारापुर हरेकृष्ण वर्मा,मंटू यादव, रफीउज्जमा,नारायण पंडित,डा.नागेंद्र साहा,अफजल होदा आदि मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह

अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ निशांत गौरव, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक मदन कुमार पाठक, एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान , प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अश्विनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने,साक्षरता कार्यालय में बीडीओ प्रशांत कुमार,शहीद निर्मल चौधरी आवास पर सीओ संतोष कुमार ने, गांधी प्रतिमा के समीप नगर पंचायत तारापुर की मुख्य पार्षद नीलम देवी,व्यापार मंडल में अध्यक्ष बिहारी लाल कुशवाहा, तारापुर थाना में थानाध्यक्ष राजकुमार, हरपुर थाना में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार,विधिज्ञ संघ में महासचिव अनिल सिंह, आरएस कॉलेज में प्राधानाचार्य डा. नागेंद्र कुमार शर्मा,पारामाउण्ट एकेडमी में निदेशक महेश कुमार सिंह ने, शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल पार्वती नगर,शकुनी चौधरी बीएड कॉलेज एवं शकुनी चौधरी हेल्थ एण्ड साइंसेज कॉलेज पार्वती नगर में ई. रोहित चौधरी ने,ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह, प्रैक्टिकल पाठशाला तारापुर में प्रिंसिपल प्रभात रंजन, एनएनएम पब्लिक स्कूल रणगांव में निदेशक नीतीश कुमार, पेंशनर समाज में सचिव नरेश प्रसाद सिंह ने तिरंगा फहराया।

----------------------

असरगंज, निसं.। असरगंज नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद लूसी ‌कुमारी,थाना में थानाध्यक्ष विपुल कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रवेज अख्तर, बीआरसी में प्रभारी अमित कुमार,बाल बिकास परियोजना में प्रभारी अमन कुमार, झंडा चौक पर पूर्व मुखिया पो. दिलीप कुमार रंजन एवं नीलम देवी, केएम एकेडमी रहमतपुर में प्राचार्य विनीत कुमार सिंह, मॉडल स्कूल सीता देवी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी।

---------------

स्वतंत्रता दिवस पर धरहरा में शान से लहराया तिरंगा

धरहरा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को धरहरा प्रखंड क्षेत्र में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख पल्लवी भारती ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बीडीओ रश्मि भारती, सीडीपीओ अमृता रंजन समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। धरहरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, लड़ैयाटांड़ थाना में थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम तथा हेमजापुर थाना में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने तिरंगा फहराया। वन विभाग परिसर में रेंजर नीरज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने झंडा फहराया। प्राथमिक विद्यालय खुद्दीवन में प्रधानाध्यापक निलेश कुमार ने भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड साक्षी ने ध्वजारोहण किया। औड़ाबगीचा मे पैक्स गोदाम पर अध्यक्ष समरेश कुमार सिंह, सरपंच संध्या देवी तथा पंचायतों में मुखिया करमी देवी, अरुण कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

---------------------

धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

टेटियाबंबर,एसं.। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मौके पर सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं समेत घरों पर भी झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख किरण देवी, बीआरसी में वीडीओ सह बीईओ निशा राय , सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ अमन कुमार, कन्या मध्य विद्यालय टेटिया में प्रधानाध्यापक सुमित मानकर, मध्य विद्यालय चंपा चक में प्रभारी प्रतिमा कुमारी, स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर में प्रभारीdoctor अंसार अहमद, टेटियाबंबर थाना में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी, जगन्नाथ उच्च विद्यालय में प्रभारी वीरेंद्र कुमार, प्लस टू विद्यालय देवघरा में प्रभारी अनिल कुमार, प्लस टू विद्यालय बनहरा में प्रभारी लक्ष्मी देवी, गंगटा थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पंचायत भवन टेटिया में मुखिया शारदा देवी, नोनाजी में मुखिया सुरेश यादव, पैक्स गोदाम भुना में पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा, पंचायत भवन केसौली में मुखिया मुरारी मोहन मुकुंद, बनहरा में मुखिया शीला देवी, धौरी में धर्मेंद्र बिंद, बंगामा में निरंजन मंडल ने झंडोत्तोलन किया।

-------------------

19 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित शिलापट्ट का अनावरण

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले प्रखंड क्षेत्र के 19 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित शिलापट्ट का अनावरण बीडीओ निशा राय एवं स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण द्वारा किया गया। हालांकि शिलापट्ट में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रखंड के कई सेनानियों का नाम अंकित नहीं हो सके हैं। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के बाद स्वतंत्रता संग्राम में शामिल छूटे हुए सेनानियों के नाम को अगली बार शिलापट्ट में शामिल किया जाएगा। मौके पर राजस्व कर्मचारी विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार उर्फ मुन्ना यादव, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंसार अहमद आदि मौजूद थे।

-----------------------

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को याद रखते हुए देश के विकास और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।

----------------

हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

बरियारपुर, निसं.। बरियारपुर प्रखंड में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रखंड परिसर में बीडीओ विशाल आनंद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा, बरियारपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, पंचायत भवन बरियारपुर उत्तरी में मुखिया रेणु देवी, करहरिया पश्चिमी पंचायत में मुखिया अशेक मंडल, करहरिया दक्षिणी पंचायत में मुखिया संजय कुमार सिंह, बरियारपुर दक्षिणी में मुखिया भानुमति, होली फेथ सेंट जेवियर्स स्कूल गांधीपुर में प्राचार्य आकाशदीप सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

प्रश्न पूछें

✦80 वां स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?−
80 वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,शहीद स्मारक में पूर्व मंत्री ने किया ध्वाजारोहण