Munger News: नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा, विकास और स्वच्छता का लिया संकल्प,

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: मुंगेर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मेयर कुमकुम देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की एकता की प्रतिबद्धता व्यक्त की। विधायक कुमार प्रणय और नचिकेता मंडल ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए। अवधूत एकेडमी और निर्मला इंटरनेशनल स्कूल में भी धूमधाम से कार्यक्रम हुए, जिनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति के सन्देश दिए गए।

Munger News: नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा, विकास और स्वच्छता का लिया संकल्प,

Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंगेर नगर निगम परिसर में मेयर कुमकुम देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और निगम कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर अपने संबोधन में मेयर कुमकुम देवी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि, आजादी केवल अधिकारों का अवसर नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है। मेयर ने कहा कि निगम प्रशासन का लक्ष्य मुंगेर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न शहर बनाना है। समारोह में डिप्टी मेयर मो. खालिद हुसैन, उप नगर आयुक्त मो. नसीमुद्दीन खान, नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती एवं नवनीत कुमार, लेखपाल धीरज कुमार, जलकल अधीक्षक निरंजन प्रसाद निराला, स्टॉल प्रभारी संजय कुमार, स्वच्छता अधिकारी गुलाम रब्बानी एवं पिंटू कुमार, टैक्स दरोगा राहुल कुमार तथा आर्किटेक्ट मृत्युंजय कुमार सहित नगर निगम के सभी कर्मी मौजूद रहे। समारोह का समापन देश के विकास और नगर के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ。

विधायक कार्यालयों में कार्यकर्ताओं के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लल्लू पोखर स्थित मुंगेर विधायक कुमार प्रणय के कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। जबकि जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल ने स्वतंत्रता दिवस पर गार्डेन बाजार स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने गार्डेन बाजार स्थित जदयू कार्यालय के बाहर तिरंगा लहराया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुंगेर विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। जमालपुर विधायक ने कहा कि बिहार और मुंगेर विकास की नई इबारत लिखेतगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, संतोष पोद्दार, महामंत्री प्राण रंजन विकास, प्रो. ओम प्रकाश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

अवधूत एकेडमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

मुंगेर, एक संवाददाता। अवधूत एकेडमी, मुंगेर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शारदा सिन्हा ने ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति के जयघोष से वातावरण को उत्साह से भर दिया। प्राचार्य दिवाकर साहू ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

रंझा बनर्जी एवं अमिता कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। अभिभावक सतीश सिंह गुह्य ने स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारियों को समझने और ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। मंच सज्जा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संपूर्ण व्यवस्था का दिशा-निर्देशन श्रीमती तानिया सिंह ने किया। समापन पर जलेबी वितरित की गई।

निर्मला इंटरनेशनल रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण

मुंगेर, एक संवाददाता। जमालपुर के छोटी केशोपुर में स्थित निर्मला इंटरनेशनल रेसिडेंटियल पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत ही हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूल में प्रधानाध्यापक रामनाथ प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे अभिभावकों और माता-पिता ने खूब सराहा। वहीं, मौके पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया और उन्हें देशभक्ति का संदेश दिया।

सामान्य प्रश्न

✦मुंगेर में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?−
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंगेर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा, विकास और स्वच्छता का लिया संकल्प,