संतमत सत्संग का 7वां दो दिवसीय बहुक्षेत्रीय सत्संग समारोहपूर्वक संपन्न

Mar 02, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर के संतमत सत्संग आश्रम में 7वां बहूक्षेत्रीय सत्संग भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन, रामायण पाठ, और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। स्वामी महेश्वर बाबा ने कहा कि सद्गुरु ही सच्चे भगवान हैं और सत्संग ही दुखों से मुक्ति का एकमात्र उपाय है।

संतमत सत्संग का 7वां दो दिवसीय बहुक्षेत्रीय सत्संग समारोहपूर्वक संपन्न

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। संतमत सत्संग आश्रम लक्ष्मणपुर में चल रहे दो दिवसीय 7वां बहूक्षेत्रीय सत्संग का समापन रविवार को भक्ति भाव वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से सत्संग, भजन, रामायण पाठ, संतवाणी पाठ, आरती गान, सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। बेगूसराय से पधारे संतमत के महात्मा स्वामी महेश्वर बाबा ने कहा कि नर रूप में साक्षात भगवान ही सद्गुरु होते हैं। करीब 84 लाख योनियों में भड़काने के दुख से बचने का एकमात्र उपाय केवल सत्संग है। दुख से छुटकारा पाने का एकमात्र साधन है सत्संग और सदगुरु का आशीर्वाद होता है। इसलिए सदगुरुओं के प्रति सच्ची भक्ति होनी चाहिए।

स्वामी महेश्वर बाबा ने भगत या सतगुरु साहब भजन प्रस्तुत किया। स्वामी दिनेश आनंद बाबा ने अपनी बिना गुरु की कृपा पे नहीं जीवन उदाहरण है भजन प्रस्तुत किया। भजन में संगत प्रसिद्ध नाल वादक शिव शंकर प्रसाद ने दिया। मौके पर स्वामी मूशन बाबा, स्वामी शंभूबाबा, स्वामी अखिलेश बाबा, स्वामी हृदय नारायण बाबा, महेशपासवान, प्रताप मंडल, सच्चिदानंद चौधरी, जवाहरलाल, राजन कुमार चौरसिया, चंद्रशेखर मंडल, परशुराम चौरसिया, अनिल कुमार उर्फ पप्पू, पवन चौरसिया, नरेश मंडल, खड़क पासवान, प्रकाश कुमार, द्रोपदीदास, कौशल्या देवी, पुतुल देवी, गीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।