Munger News: सड़क किनारे बरसाती नदी में मिला वृद्ध का शव

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: रा हुआ है। ​रविवार सुबह से लापता था नागो दासः परिजनों ने बताया कि नागो दास रविवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे

Munger News: सड़क किनारे बरसाती नदी में मिला वृद्ध का शव

Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक बरसाती नदी से 75 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खड़िया गांव निवासी नागो दास के रूप में की गई है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ​रविवार सुबह से लापता था नागो दास

परिजनों की चिंता

परिजनों ने बताया कि नागो दास रविवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण सड़क की ओर गए, तो बरसाती नदी में एक शव तैरता नजर आया। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान नागो दास के रूप में हुई।

पैर फिसलने से डूबने की आशंका

गौरतलब है कि बीते दिनों आई बाढ़ के कारण खड़िया गांव के आसपास के सभी नदी-नाले पानी से लबालब भरे हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि शौच के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना तुरंत बरियारपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नागो दास का शव कहाँ से बरामद हुआ?−
नागो दास का शव खड़िया गांव में एक बरसाती नदी से बरामद हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: सड़क किनारे बरसाती नदी में मिला वृद्ध का शव