ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजिले में 33 नये मिले संक्रमित

जिले में 33 नये मिले संक्रमित

जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है, किंतु जिले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही...

जिले में 33 नये मिले संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 01 Oct 2020 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है, किंतु जिले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ते जा रही है।

गुरुवार को भी जिले में नये पॉजिटिव केस पाये गये तथा कई मरीजों को स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी किये गये अपडेट के अनुसार गुरुवार को जिले में कुल 29 नये पॉजिटिव केस पाये गये। जिसके बाद जिले में अब तक पाये गये पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3043 हो गयी है। वहीं गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर द्वारा जिले में कुल 33 नये पॉजिटिव केस पाये जाने की सूचना दी गयी है। जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 2883 पॉजिटिव केस ही पाये गये हैं। वहीं बताया गया है कि गुरुवार को 9 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर अस्ताल से छुट्टी दे गयी।

जिसके बाद जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2655 हो गयी है। हालांकि बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा बुधवार तक 2731 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की जा चुकी थी। मुंगेर तथा मुंगेर से बाहर के अस्पतालों में अब भी 247 एक्टिव मरीज इलाजरत बताये गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें