Hindi NewsBihar NewsMunger News20-Point Program Implementation Meeting Held in Asarganj Officials Questioned
20 सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, अनुपस्थित अधिकारियों को शोकॉज

20 सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, अनुपस्थित अधिकारियों को शोकॉज

संक्षेप:

असरगंज प्रखंड कार्यालय के समीप दुग्ध उत्पादन केंद्र में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष प्रहलाद कुमार प्रेम ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण मांगा। बैठक...

Sep 17, 2025 03:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड कार्यालय के समीप दुग्ध उत्पादन केंद्र के सभागार में सोमवार को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बीस सूत्री अध्यक्ष प्रहलाद कुमार प्रेम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार, बीडीओ तान्या, राजस्व अधिकारी फैसल खान, आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर, श्रम परवर्तन पदाधिकारी कुमार अमन, उपाध्यक्ष कृष्णानंद सिंह मौजूद थे। अध्यक्ष ने बिजली विभाग, पीएचईडी के कनीय अभियंता, कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। आशा कार्यकर्ताओं की बहाली के संबंध में पूरी रिक्तियां, रजिस्टर की छाया प्रति, प्रक्रिया की वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रवेज अख्तर को निर्देश दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मधुरिमा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर के पदस्थापन की मांग की। मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को मासूमगंज के समीप तरबंन्ना पोखर में छठ घाट निर्माण कराने का सुझाव दिया गया। बैठक में सीडीपीओ कार्यालय द्वारा सेविका से प्रतिमाह अवैध राशि वसूलने के मामला पर चर्चा की गई। मनोहर प्रसाद साह ने राजस्व महा अभियान के संबंध में जानकारी मांगी। जिसमें बताया गया कि प्रतिबंधित खाते की जमीन में जमीन का खाता, खेसरा रकवा में सुधार होगा लेकिन नामांतरण उत्तराधिकारी एवं बंटवारा का कार्य नहीं होगा। बैठक में सदस्य विनोद कुमार ठाकुर, चंदन कुमार उर्फ बंटी सिंह, इंदु देवी, उदय पासवान और मधुरिमा देवी शामिल हुई। बैठक में प्रखंड समन्वयक प्रतिमा, विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक राजीव कुमार, सहकारिता विभाग से कार्यपालक सहायक राजेश कुमार, आवास सहायक जयकृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।