14-15 मार्च को दो दिवसीय सती महोत्सव सह वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारी शुरू

Feb 19, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा 14 और 15 मार्च को गालिमपुर में 172वां दो दिवसीय सती महोत्सव आयोजित करने जा रही है। इस महोत्सव में पूजा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाज के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

14-15 मार्च को दो दिवसीय सती महोत्सव सह वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारी शुरू

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा की ओर से आगामी 14 और 15 मार्च से गालिमपुर स्थित सती स्थान में 172वां दो दिवसीय सती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है इसको लेकर समिति के सदस्य लोगों को आमंत्रण दे रहे है। सती महोत्सव को लेकर महासभा के मीडिया प्रभारी कुमार आदर्श और कोषाध्यक्ष मदन कुमार अनिल जिले के विभिन्न प्रखंड में सती महोत्सव में शामिल होने को लेकर लोगों को आमंत्रण दे रहे है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष फाल्गुन चतुर्दशी के दूसरे सप्ताह में बाबा गणिनाथ एवं माता सती की पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास के साथ की जाती है।

इस पावन अवसर पर दूर-दूर से विद्वानों, समाजसेवियों एवं भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। उन्होंने मंदिर-धर्मशाला भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए समाज के लोगों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए महासभा के मीडिया प्रभारी कुमार आदर्श ने बताया कि आगामी 13 मार्च की शाम पूजा, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण होगा। 14 मार्च को प्रातः सती पूजन एवं बाबा गणिनाथ पूजन, अधिवेशन का उद्घाटन, मुख्य अतिथियों का संबोधन, आय-व्यय प्रस्तुत करने के साथ, विवाह परिचय और नई कमिटी का गठन, महिला सभा की प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 15 मार्च को पूजन, कार्यकारिणी बैठक, सभा के पदाधिकारियों का संबोधन एवं सामूहिक भोजन के साथ अधिवेशन का समापन होगा। सभा के पदाधिकारियों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।