बिना मास्क वाले 17 लोगों को जुर्माना
प्रखंड में कोरोना संक्रमण के नए चैन की रोकथाम के मद्देनजर धरहरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूला गया। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय,...
प्रखंड में कोरोना संक्रमण के नए चैन की रोकथाम के मद्देनजर धरहरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूला गया। धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय, धरहरा बाजार एवं बैंकों में बिना मास्क लगाए आए लगभग 17 लोगों से 850 रूपये जुर्माना वसूला।
उन्होंने बताया कि जिले एवं प्रखंड में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहा है। थाना क्षेत्र में बिना मास्क लगाए लोगों को 50 रूपये जुर्माना देना होगा। उन्होंने बताया क्षेत्र में लगातार मास्क पहनने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जुर्माना देने वाले व्यक्ति को दो-दो मास्क देकर हिदायत दी गई कि अगली बार से बिना मास्क पहने पकड़े जाने पर नियम उल्लंघन करने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।