मैट्रिक: बेटी ने बढ़ाया मान: रहमतपुर वासा की सांभवी जिला में 474अंक प्राप्त कर चौथे स्थान रही

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मतपुर वासा की सांभवी जिला में 474अंक प्राप्त कर चौथे स्थान रही साधारण परिवार की असाधारण बेटी: सांभवी ने जिले में हासिल किया चौथा स्थान रामानंद एंव परस

मैट्रिक: बेटी ने बढ़ाया मान: रहमतपुर वासा की सांभवी जिला में 474अंक प्राप्त कर चौथे स्थान रही

असरगंज। निज संवाददाता असरगंज प्रखंड के रहमतपुर वासा गांव की 16 वर्षीय सुनील चौबे की पुत्री सांभवी ने 474 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। घर पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर सांभवी को बधाई दी। सांभवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत मां ब्रजरानी विद्या मंदिर से प्राप्त की। जबकि उच्च शिक्षा रामानंद एवं परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलालाबाद से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को देते हुए उसने बताया कि वह प्रतिदिन 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी। साथ ही उसने कोचिंग भी ज्वाइन की थी।

पढ़ाई के दौरान उसने इंटरनेट का उपयोग किया। लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।सांभवी ने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। पढ़ाई में कभी कमी नहीं करनी चाहिए। सांभवी के पिता पूजा पाठ कराने का कार्य से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।जबकि उनकी मां सरिता देवी एक कुशल गृहिणी हैं। मां ने बताया कि सांभवी घर के कामों के साथ-साथ ठंड के दिनों में भी बिना स्वेटर-शॉल के घंटों बैठकर पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता से उन्हें अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। सांभवी के बचपन के शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वह शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि सांभवी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी। उन्होंने नर्सरी से कक्षा 8 तक उसे बिना शुल्क के पढ़ाया और हर संभव मदद की। शिक्षक ने भरोसा जताया कि सांभवी भविष्य में देश के लिए कुछ बड़ा और प्रेरणादायक कार्य करेगी। फिलहाल सांभवी की इस सफलता से परिवार, शिक्षक और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सभी उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।