महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती 30 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी, निर्णय
ति से कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध सत्संगी अर्जुन तांती ने की, जबकि संचालन मुंगेर जिला प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसि

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आगामी 30 अप्रैल (वैशाख शुक्ल चतुर्दशी) को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को सत्संगियों की एक आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध सत्संगी अर्जुन तांती ने की, जबकि संचालन मुंगेर जिला प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने किया।
मौके पर राजन चौरसिया ने बताया कि जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण प्रात: 4:30 बजे निकाली जाने वाली भव्य प्रभात फेरी होगी। यह प्रभात फेरी नयागांव आश्रम से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरेगी। चार पहिया वाहन पर गुरु महाराज की सुसज्जित तस्वीर रखी जाएगी, जिसके साथ श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए नगर भ्रमण करेंगे। इस दौरान पुरुष, महिलाएं और स्कूली बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। प्रभात फेरी के बाद आश्रम परिसर में पुष्पांजलि, भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु लंगर का आयोजन होगा। श्रद्धालु सत्संग हॉल में गुरु महाराज के जीवन-दर्शन और उनके उपदेशों पर अपने विचार भी साझा करेंगे। इसके साथ ही सामूहिक भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


