
Munger District Chunav Result: सम्राट के तारापुर के साथ NDA ने मुंगेर की तीनों सीटें जीतीं, MGB हारा
Munger District Seats Overall Chunav Result: मुंगेर की तीनों सीटों पर इस बार एनडीए की बढ़त है। जिले की मुंगेर, तारापुर और जमालपुर कुल तीन विधानसभा सीटों में से 2020 में एनडीए ने दो सीटें जीती थीं। इस बार तीनों सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव जीत गए हैं।
Munger District Seats Overall Chunav Result: बिहार के महत्वपूर्ण जिलों में शामिल मुंगेर जिले की सभी तीन विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हाे गई है। चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। मुंगेर में तीनों सीटों पर एनडीए का कब्जा हुआ है। सबसे चर्चित सीट तारापुर से डिप्टी सीएम और भाजपा उम्मीदवार रहे सम्राट चौधरी चुनाव जीत गए हैं। वहीं मुंगेर विधानसभा सीट से भाजपा के कुमार प्रणय और जमालपुर सीट से जेडीयू के नचिकेता ने जीत हासिल की है।
2020 के चुनाव में मुंगेर की तीन सीटों में से दो सीटें एनडीए, एक महागठबंधन ने जीती थी। इस बार महागठबंधन को कोई सीट नहीं मिली है। इन तीनों सीटों पर पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरे भी मैदान में थे। तारापुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा।
यहां देखें मुंगेर की किस सीट पर कौन जीता
मुंगेर की सबसे चर्चित सीट तारापुर रही जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी के कैंडिडेट थे। सम्राट चौधरी ने राजद के अरुण कुमार को 45843 वोटों से हरा दिया।
मुंगेर जिले की मुंगेर सीट पर भाजपा के कुमार प्रणय ने राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 18750 वोटों से हरा दिया।
मुंगेर जिले की जमालपुर सीट पर जेडीयू के नचिकेता ने इंडिया इंक्लूसिव पार्टी के नरेन्द्र कुमार को 60455 वोटों से हरा दिया।
लाइव अपडेट्स
Munger District Result LIVE 14:49 PM: मुगेर सीट पर बीजेपी के प्रणय कुमार आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 29 राउंड की मतगणना होनी है। 16 राउंड की मतगणना तक कुमार प्रणय को 60497 वोट मिले हैं जबकि आरजेडी के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 44281 वोट मिले हैं। वह 16216 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Munger District Result LIVE 14:50 PM: तारापुर सीट से बीजेपी के सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कुल 30 राउंड मतगणना होनी है। 18 राउंड की मतगणना तक सम्राट चौधरी को 25376 वोट मिले हैं जबकि आरजेडी के अरूण कुमार को 49059 वोट मिले हैं।
Munger District Result LIVE 14:52 PM: जमालपुर सीट पर जेडीयू के नचिकेता ने बढ़त बनाए रखी है। इस सीट पर 28 राउंड मतगणना होनी है। 12 राउंड तक की मतगणना में नचिकेता को 45027 वोट मिले हैं। जबकि आईआईपी के नरेंद्र कुमार को 27834 वोट मिले हैं।
Munger District Result LIVE 10 AM: तारापुर विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।
मुंगेर विधानसभा सीट
2020 में इस सीट पर भाजपा के प्रणव कुमार यादव ने राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी को कड़े मुकाबले में हराया था। इस बार भी इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक है। मुंगेर सीट पर मुकाबला बीजेपी और महागठबंधन के बीच सीधा बताया जा रहा है। बीजेपी के कुमार प्रणय, राजद के अविनाश कुमार विद्यार्थी, जेएसपी के संजय कुमार सिंह, एआईएमआईएम के मोनाजिर हसन और बसपा के रणवीर साहनी इस बार इस सीट से प्रत्याशी हैं।
तारापुर विधानसभा सीट
2020 में JDU की डॉ. मेवालाल चौधरी ने RJD के दिव्या प्रकाश को हराया था। इस बार राजद इस सीट पर पूरी ताकत लगाई है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की वजह से इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सम्राट भाजपा से मैदान में हैं।
जमालपुर विधानसभा सीट
जमालपुर विधानसभा सीट पर 2020 में कांग्रेस के अजय कुमार सिंह ने जेडीयू के शैलेष कुमार को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार जेडीयू से नचिकेता, आम आदमी पार्टी से गोपाल कुमार, JSP से ललन जी, बीएसपी से कपिल देव दास मैदान में हैं।





