राजू सिंह को मंत्री बनाने पर भड़की मुकेश सहनी की पार्टी, कैबिनेट विस्तार को बताया आई वॉश

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

मुकेश सहनी की पार्टी ने राजू सिंह को बिहार का मंत्री बनाए जाने पर सवाल खड़े किए। वीआईपी ने आरोप लगाया कि एक मंत्री पद के लिए उन्होंने पार्टी तोड़ दी थी।

Raju Kumar Singh

बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने पर राजनीति पारा गर्माया हुआ है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार पर तंज कसा है। वीआईपी ने आरोप लगाया कि पिछड़ों का वोट पाकर साहेबगंज से विधायक राजू सिंह ने पार्टी तोड़ दी थी। उन्हीं राजू सिंह को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंत्री बनाया दिया। वीआईपी ने मंगलवार को हुए बिहार कैबिनेट के विस्तार को आई वॉश बताया और दावा किया कि इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।

मुकेश सहनी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राजू सिंह को साहेबगंज सीट के वोटरों ने वीआईपी के प्रत्याशी के रूप में चुना था। उन्हें अपना खून पसीना लगाकर जीत दिलवाई, लेकिन एक मंत्री पद के लिए उन्होंने पार्टी को ही तोड़ दिया।J

वीआईपी प्रवक्ता ने कहा कि सही अर्थों में राजू सिंह ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के वोटरों के साथ धोखा किया है। जनता सब याद रखती है। आगामी विधानसभा चुनाव में साहेबगंज ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जनता एनडीए की इन करतूतों का बदला लेगी और सबक सिखाएगी।

बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए राजू सिंह ने 2020 में मुजफ्फरपुर की साहेबगंज सीट से वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsराजू सिंह को मंत्री बनाने पर भड़की VIP, नीतीश कैबिनेट विस्तार को बताया आई वॉश