शुभ-शुभ बोलो यार, डिप्टी सीएम बनेंगे; तेजस्वी आवास पर मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस हाई क्यों

शुभ-शुभ बोलो यार, डिप्टी सीएम बनेंगे; तेजस्वी आवास पर मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस हाई क्यों

संक्षेप:

मुकेश सहनी ने बताया कि राज्य में उनके गठबंधन की सरकार बनेगी और वे डिप्टी सीएम बनेंगे। यह दावा वे पहले से भी करते आ रहे हैं पर रविवार को चेहरे पर मुस्कान और आवाज में दम दिखा।

Oct 06, 2025 12:14 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग का पैटर्न भले ही घोषित नहीं किया गया हो पर विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आत्मविश्वास से लबरेज दिखा रहे हैं। रविवार शाम डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस और भी हाई दिखा। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य में उनके गठबंधन की सरकार बनेगी और वे डिप्टी सीएम बनेंगे। यह दावा वे पहले से भी करते आ रहे हैं पर रविवार को चेहरे पर मुस्कान और आवाज में दम दिखा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर रविवार की शाम 6 बजे बुलाई गई महागठबंधन की बैठक तीन घंटे तक चली। इसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि राहुल गांधी अभी विदेश दौरे पर हैं। मुकेश सहनी जब बाहर निकले तो चेहरे पर चमक थी। पत्रकारों ने महागठबंधन में उनके चुनावी भविष्य पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसमें भी कोई कहने वाली बात है क्या, हम हैं। शुभ-शुभ बोले यार। राज्य में हमारी सरकार बनेगी और हम डिप्टी सीएम भी बनेंगे। यह कहते हुए उन्होंने काफी आत्मविश्वास दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार की सड़कों पर मुकेश सहनी उतारेंगे 'नाव', क्या है VIP का चुनवी विजन
PM की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई, बोले मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने यह भी बताया कि सबकुछ फाइनल हो गया है। कोई विवाद नहीं है। अगले दो-तीन दिनों में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप लोगों को सब बताया जाएगा तो ब्रेकिंग न्यूज चलाइएगा। उन्होंने वीआईपी की सीटों की संख्या के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि सब बता दिया जाएगा। वीआईपी पहले ही साठ सीटों की मांग कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार रविवार की बैठक में तय हुआ कि राजद और कांग्रेस अपने कोटे की सीटों से वीआईपी को एडजस्ट करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
जीवेश मिश्रा को जेल भेजा जाएगा, यूट्यूबर पिटाई पर बोले मुकेश सहनी
बिहार में एनडीए से पहले सीटें बांटेगा महागठबंधन, सहनी बोले- फाइनल स्टेज में बात

हालंकि मुकेश सहनी भले ही खुद से ऐलान करते हों पर राजद या कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने का कि चुनाव परिणाम आने पर ही यह सब तय किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर क्या बताया
टूटेगा मुकेश सहनी का सपना? डिप्टी CM पद पर क्या बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी
60 सीट पर तेजस्वी से बिगड़ रही बात? महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंच गए सहनी
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।