Hindi NewsBihar NewsMukesh Sahani will quit Mahagathbandhan if congress share seats quickly delayed PC after Rahul Tejashwi call
मुकेश सहनी का पत्रकार सम्मेलन रद्द; महागठबंधन छोड़ने की धमकी के बाद पटरी पर लौटी बात?

मुकेश सहनी का पत्रकार सम्मेलन रद्द; महागठबंधन छोड़ने की धमकी के बाद पटरी पर लौटी बात?

संक्षेप: सीट बंटवारे पर कांग्रेस की अड़चनों से भड़के मुकेश सहनी ने अपना पत्रकार सम्मेलन रद्द कर दिया है। सहनी 12 बजे महागठबंधन छोड़ने की घोषणा करने वाले थे, लेकिन राजद और कांग्रेस से फोन के बाद उसे तीन बार टालने के बाद रद्द कर दिया है।

Thu, 16 Oct 2025 06:52 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी ने महागठबंधन छोड़ने के ऐलान के लिए बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस को दिन भर में तीन बार टालने के बाद अंततः रद्द कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सहनी से लगातार संपर्क में है। आज मसला सुलझ जाएगा, ताकि कल उनके कैंडिडेट नामांकन कर सकें। सीट बंटवारे में कांग्रेस की अड़चनों के कारण पहले चरण के नामांकन में आखिरी दिन से एक दिन पहले तक सीट और कैंडिडेट की घोषणा नहीं होने से भड़के सहनी ने दोपहर 12 बजे पत्रकारों को बुला लिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के मुताबिक इसकी भनक लगते ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने फोन किया तो सहनी ने पहले पीसी को 2 बजे, फिर 4 बजे, फिर 6 बजे के लिए टाला और अब रद्द कर दिया है। सीट की घोषणा तुरंत नहीं होने पर सहनी ने इंडिया गठबंधन छोड़ने की धमकी दी है। सहनी ने अब तक एक भी कैंडिडेट घोषित नहीं किया है, क्योंकि उनको सीट की लिस्ट ही नहीं मिल रही है।

RJD-VIP के बीच डील हो गई फाइनल? मुकेश सहनी को राजद-कांग्रेस ने दीं 18 सीटें

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सहनी को बताया गया था कि कांग्रेस और राजद ने 18 सीट उनकी पार्टी को देने का फैसला किया है। इन 18 सीटों में तेजस्वी 10 सीट राजद के कोटे से देंगे और 8 सीट कांग्रेस अपने कोटे से। लेकिन सीटों की लिस्ट मुकेश सहनी को मिल ही नहीं रही थी कि वो अपने कैंडिडेट तय कर सकें या सिंबल दे सकें। वीआईपी सूत्रों का कहना है कि सहनी 3-4 सीट और मांग रहे हैं, जिस पर तेजस्वी ने भरोसा दिया है कि दूसरे चरण में उनके सिंबल पर ही राजद के कुछ नेताओं को लड़ा दिया जाएगा।

Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

मुकेश सहनी के लिए एनडीए का गेट बंद हो गया; बीजेपी और जेडीयू ने कह दिया- 5 दल फाइनल हैं

महागठबंधन सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे में हर चीज पर कांग्रेस की टोका-टोकी से बात यहां पहुंची है। पहले चरण के नॉमिनेशन के लिए अब सिर्फ एक और दिन बचा है, पर कांग्रेस के नेता आम सहमति नहीं बनने दे रहे हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल नारेबाजी भी की थी। वहीं, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राजद अपनी शर्तें थोप रहा है। कांग्रेस और राजद को छोड़ बाकी पार्टियों को लग रहा है कि इनके झगड़े में महागठबंधन का माहौल हर घंटे बिगड़ रहा है और चुनाव हाथ से निकल रहा है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।