Hindi NewsBihar Newsmukesh sahani vip party national vice president badri purve resign from party befofe bihar election
VIP से जीतने वाले NDA का समर्थन करेंगे, दावा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे का इस्तीफा, मुकेश सहनी पर आरोप

VIP से जीतने वाले NDA का समर्थन करेंगे, दावा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे का इस्तीफा, मुकेश सहनी पर आरोप

संक्षेप:

बद्री पूर्वे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने गत 16 अक्टूबर को पटना में मुझसे कहा था कि आप क्षेत्र में जाकर काम करें, 17 अक्टूबर को मैं आपको सिंबल दे दूंगा। हालांकि, 17 अक्टूबर को मेरी जगह उमेश सहनी को दरभंगा से पार्टी का सिंबल दे दिया गया।

Oct 19, 2025 05:55 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को झटका लगा है। वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे ने शनिवार को अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह निर्णय उन्होंने इस बार महागठबंधन से टिकट नहीं मिलने के कारण लिया है। इस्तीफे के बाद बद्री पूर्व ने यह भी दावा किया कि वीआईपी के टिकट पर जीतने वाले प्रत्याशी बाद में एनडीए का समर्थन कर देंगे। उनके इस दावे से महागठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बद्री पूर्व ने मुकेश सहनी पर संगीन आरोप लगाया। बद्री पूर्वे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने गत 16 अक्टूबर को पटना में मुझसे कहा था कि आप क्षेत्र में जाकर काम करें, 17 अक्टूबर को मैं आपको सिंबल दे दूंगा। हालांकि, 17 अक्टूबर को मेरी जगह उमेश सहनी को दरभंगा से पार्टी का सिंबल दे दिया गया। बद्री पूर्वें ने दरभंगा नगर के भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:20 दिन भी नहीं बचे चुनाव में, MGB में तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर अब भी संशय

बद्री पूर्व ने मुकेश सहनी पर संगीन आरोप लगाए हैं। बद्री पूर्व ने कहा कि मुकेश सहनी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उलझा कर रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुकेश सहनी ने खुद उनसे क्षेत्र में काम करने के लिए और पार्टी की और से उन्हें ही टिकट देने की बात कही थी लेकिन उनके सामने ही शहरी विधानसभा सीट से मुकेश सहनी को टिकट दिया गया।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं, कांग्रेस की सीटों पर RJD उतार रही प्रत्याशी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।