Hindi NewsBihar NewsMukesh Sahani got his brother VIP President Santosh Sahani file nomination from Gaura Bauram Seat in Darbhanga
गौड़ाबौराम से संतोष सहनी ने पर्चा भरा, मुकेश सहनी के छोटे भाई ही VIP के अध्यक्ष

गौड़ाबौराम से संतोष सहनी ने पर्चा भरा, मुकेश सहनी के छोटे भाई ही VIP के अध्यक्ष

संक्षेप:

मुकेश सहनी के खुद गौड़ाबौराम से लड़ने की जानकारी उनकी पार्टी वीआईपी ने दी थी, लेकिन मुकेश ने अपने छोटे भाई संतोष सहनी से नामांकन करवाया है। संतोष सहनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मुकेश सहनी राष्ट्रीय संयोजक हैं।

Oct 17, 2025 10:35 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के बिना ही पहले चरण के चुनाव का नामांकन शुक्रवार को खत्म हो गया। नामांकन के आखिरी दिन विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने कहा था कि पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी दरभंगा जिले की गौड़ाबौराम सीट से खुद चुनाव लड़ेंगे और नामांकन करने जा रहे हैं। लेकिन मुकेश सहनी ने छोटे भाई संतोष सहनी का पर्चा भरवा दिया है। संतोष सहनी वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि मुकेश सहनी वीआईपी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इस सीट से महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अफजल अली खान ने भी नॉमिनेशन किया है। वीआईपी का दावा है कि राजद कैंडिडेट नाम वापस ले लेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीआईपी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और राजद के साथ सीट बंटवारे पर उसकी सहमति बन गई है। सूत्र ने कहा कि महागठबंधन में उसे फिलहाल केसरिया, कटिहार, गोपालपुर, बिहपुर, लौरिया, सिकटी, निर्मली, आलमनगर, दरभंगा शहर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वर स्थान, औराई और बरूराज कुल 13 सीटों के नाम दिए गए हैं। छह सीटों पर उसके कैंडिडेट ने नामांकन कर दिया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि गौड़ाबौराम से पार्टी के अध्यक्ष संतोष सहनी, औराई से भोगेंद्र सहनी, बरुराज से राकेश कुमार, कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती, दरभंगा शहरी से उमेश सहनी और आलमनगर से नवीन निषाद ने पर्चा दाखिल किया है।

मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव; बोले- डिप्टी सीएम बनना है, राज्यसभा नहीं जाना

गौड़ाबौराम से 2020 के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बैनर तले वीआईपी के सिंबल पर स्वर्णा सिंह जीती थीं। बाद में जब मुकेश सहनी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मना करने के बावजूद उत्तर प्रदेश का 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने के कारण नीतीश कुमार की सरकार से बर्खास्त किया गया तो स्वर्णा सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। स्वर्णा भाजपा कोटे से वीआईपी के सिंबल पर लड़ी थीं। इस चुनाव में बीजेपी ने उनके पति सुजीत कुमार सिंह को टिकट दिया है, जो रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट हैं।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।