Hindi NewsBihar Newsmukesh sahani admitted there was dispute in mahagathbandhan over seat sharing bihar chunav
महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर था विवाद, मुकेश सहनी बोले- अगर NDA से हाथ मिला लूं तो...

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर था विवाद, मुकेश सहनी बोले- अगर NDA से हाथ मिला लूं तो...

संक्षेप:

मुकेश सहनी ने कहा, 'सीट शेयरिंग को लेकर कुछ विवाद था। लेकिन डिप्टी सीएम पद को लेकर विवाद नहीं था। हम अच्छी-खासी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं था।

Wed, 29 Oct 2025 10:34 AMNishant Nandan एएनआई, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में पहले चरण के मतदान में अब 10 दिन का समय भी नहीं बचा है। इस बीच महागठबंधन के डिप्टी सीएम फेस और विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने माना है कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद की स्थिति है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुकेश सहनी ने इस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के लिए वीआईपी को मिली सीटों पर संतोष जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले वो इससे ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुकेश सहनी ने कहा, 'सीट शेयरिंग को लेकर कुछ विवाद था। लेकिन डिप्टी सीएम पद को लेकर विवाद नहीं था। हम अच्छी-खासी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं था। अब मैं अपनी पार्टी के लिए मिली सीटों को लेकर संतुष्ट हूं।' बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी को जननायक बताने पर RJD में घमासान, अब्दुल सिद्दीकी बोले- अभी टाइम लगेगा

सहनी ने भविष्य में कभी भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने से भी इनकार किया। मुकेश सहनी ने कहा, 'मुझे उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। मैं बीजेपी के साथ क्यों जाऊं? मैं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करूंगा, जो कि मेरे छोटे भाई हैं।

मुकेश सहनी ने आगे बीजेपी पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। मुकेश सहनी ने कहा, ‘अगर मैं उनके (एनडीए) से हाथ मिला लूं तो क्या वो मुझे एक नेता मानेंगे? मुझे दिल्ली से मिले निर्देशों का पालना करना होगा। बीजेपी हमेशा उस पार्टी को तोड़ देती है जिसके साथ उनका गठबंधन है। उनलोगों ने शिवसेना को नष्ट किया। आप बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत भी देख सकते हैं।’

ये भी पढ़ें:बिहार में 'मोंथा' से रहें सावधान, इन सभी जिलों में भारी बारिश; तेज हवाएं चलेंगी

बहरहाल आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया। इस अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि, 'हम सभी को मिलकर नया बिहार बनाना है। आज हम संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं और इसमें किये गये वादों को किसी भी हाल में पूरा किया जायेगा।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह घोषणापत्र केवल चुनावी वादों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि जनता से लिया गया प्राण है। उन्होंने कहा कि, 'हम लोगों ने जो भी संकल्प लिया है उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जायेगा। आगामी 25 से 30 साल तक हम जनता के बीच रहकर काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।'

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।