शिव बारात की शोभायात्रा में शामिल हों : महामंडलेश्वर
महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने 14 फरवरी को आयोजित शिव बारात की शोभायात्रा में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने वेलेंटाइन डे जैसी संस्कृति को त्यागते हुए भगवान शिव की शरण में जाने की बात कही। भक्त जागरण यात्रा का आयोजन नगर क्षेत्र में किया गया।

अरेराज । पश्चिमी सभ्यता की संस्कृति वेलेंटाइन डे को त्याग कर हमारा युवा समाज बाबा सोमेश्वरनाथ की भव्य शिव बारात की शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। उक्त बातें वेलेंटाइन डे जैसी आप संस्कृति को मिटाने के उद्देश्य से 14 फ़रवरी को आयोजित शिवबारात की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए भक्त जागरण यात्रा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर एवं पीठाधीश्वर महंत स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने कही। खासकर युवा समाज का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि शिवबारात में शामिल होकर आप सीधे भगवान शिव की शरण में जाएं। शिव बारात में हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नगर क्षेत्र में गुरुवार को भक्त जन जागरण यात्रा निकाली गई।जागरण
यात्रा के क्रम में साकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवभक्तों ने पुष्प माला से स्वामी जी का अभिवादन किया। भक्त जागरण यात्रा पूरे अरेराज नगर पंचायत के भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंची।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


