ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीकोरोना व बाढ़ की विभीषिका में रही है युवाओं की अहम भूमिका

कोरोना व बाढ़ की विभीषिका में रही है युवाओं की अहम भूमिका

पिपरा विधानसभा के भाजपा युवा मोर्चा का वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविरंजन यादव ने की। जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने कहा कि वैश्विक महामारी...

कोरोना व बाढ़ की विभीषिका में रही है युवाओं की अहम भूमिका
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 22 Aug 2020 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरा विधानसभा के भाजपा युवा मोर्चा का वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविरंजन यादव ने की। जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना और बाढ़ की विभीषिका में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। उनके मार्गदर्शक सांसद मोतिहारी एवं पूर्व कृषि मंत्री भारत सरकार राधा मोहन सिंह के दिशा-निर्देश में युवा मोर्चा के साथियों ने सेवा कार्य को साकार रूप दिया है। इसके लिए से बधाई देते हैं।श्री अस्थाना ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन,के महत्व को हमारे युवा साथी अच्छी तरह समझते हैं और उस पर अमल करने में पीछे नहीं रहते।संगठन को सुगठित करने में जहाँ एक ओर वरीय मार्गदर्शकों की अहम भूमिका होती है। वहीं इसको गति और आयाम देने के लिए युवा शक्ति की जरूरत होती है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत,आत्मनिर्भर बिहार को लेकर युवा मोर्चा संकल्पित है। पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि पार्टी के सभी दायित्वों को युवा मोर्चा के संघर्षशील कार्यकर्ता हर परिस्थिति में पूरा करते हैं।विधानसभा चुनाव में हमारे युवा सेनानियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। बैठक में जिला महामंत्री सह जिला प्रभारी युवा मोर्चा मार्तण्ड नारायण सिंह,मोर्चा के महामंत्री बबलू पासवान एवं राकेश सिंह,रोहित सिंह,संदीप साल्वी,सोनू कुमार,युवती प्रमुख रूही शर्मा,मिथिलेश कुमार,विशाल सिंह,नीरज यादव,मोनू चौरसिया,विकास कुमार सहित लगभग पांच सौ युवा कार्यकर्ता वर्चुअली शामिल हुए। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें