Motihari News: युवक की करंट लगने से हुई मौत,विरोध में आगजनी कर किया रोड जाम
Motihari News: एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोग गंगापीपर चौक पर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिए। मृतक सिकंदर मली है। घटना के समय वह शौच के लिए गया था और नीचे लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगापीपर चौक के पास बांसवारी में शौच करने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने गंगापीपर चौक पर आगजनी कर करीब एक घंटे तक ढाका -मोतिहारी मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया था। जिसके कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी सिकंदर मली के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
वह मधुबनी गांव निवासी अपने समधी विगन मली के घर आया था। घटना के समय वह बांसवारी की तरफ शौच करने गया था। इसी क्रम में वह नीचे लटक रहे बिजली की तार के करंट की चपेट में आ गया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर उसके रिश्तेदार रात भर खोजबीन में जुटे रहे।
पुलिस कार्रवाई
शनिवार की सुबह शौच करने गए लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है। सड़क जाम की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया । तब जाकर यातायात बहाल हुआ है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बिजली का तार नीचे लटक रहा था। जिसके कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन पत्र मिलते ही एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जायेगी।


