मटकोर में शामिल होने जा रहे युवक की हादसे में मौत
पताही के भकुरहिया बखरी मुख्य पथ पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 25 वर्षीय शिवजी महतो की मौत हो गई। वह ससुराल से रिश्तेदार के पूजा में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई।

पताही,निसं। थाना क्षेत्र के भकुरहिया बखरी मुख्य पथ पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। मृत युवक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के मंगरूबड़ा निवासी हंसलाल महतो का पुत्र शिवजी महतो (25) के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंच पताही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया। शिवजी महतो ससुराल रुपहारा से बेतौना अपने रिश्तेदार के पूजा मटकोर में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच भकूरहिया और बखरी के बीच दुर्घटना का शिकार हो गया जहां मौके पर ही मौत हो गईं।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया मंगलवार की देर संध्या सूचना प्राप्त हुई थी की भकुरहिया बखरी मुख्य पथ पर बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया है। पहुंचने पर पाया की युवक बीच सड़क पर गिरा हुआ है । सिर में चोट लगने से काफी खून निकला हुआ है।उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाया और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गयी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


