Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsWorker Dies Unexpectedly at Nepal Dry Port Family Demands Compensation
ड्राईपोर्ट में ड्यूटी पर कार्यरत कर्मी की मौत, प्रदर्शन

ड्राईपोर्ट में ड्यूटी पर कार्यरत कर्मी की मौत, प्रदर्शन

संक्षेप:

नेपाल के वीरगंज स्थित सिरिसिया सूखा बंदरगाह पर 55 वर्षीय मजदूर शंभु साह तेली की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। उन्हें नारायणी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। परिवार और अन्य मजदूरों ने...

Wed, 8 Oct 2025 02:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के वीरगंज स्थित सिरिसिया सूखा बंदरगाह (ड्राईपोर्ट) में कार्यरत एक मजदूर की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान परसा जिला के बहुदर माई नगर पालिका वार्ड 7 फुलकौल निवासी शंभु साह तेली (55) के रूप में हुई है। जब शंभु साह तेली ट्रक में खाद के बोरे लोड कर रहे थे। अचानक उन्हें चक्कर आया और वे गिर गए। उन्हें तुरंत नारायणी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस को आशंका है कि तेली की मौत हृदयघात के कारण हुई होगी। वह पटेल लेबर सप्लायर्स नामक ठेकेदार कंपनी के तहत कार्यरत थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मजदूर की मौत के बाद मृतक के परिजनों और मजदूरों ने मुआवजे की मांग करते हुए ड्राइपोर्ट भंसार कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में पूर्व मंत्री राजकुमार गुप्ता सहित स्थानीय नेताओं की मध्यस्थता में ठेकेदार कंपनी प्रिन्स्टिन वैली के साथ बातचीत हुई। कंपनी ने एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार आवश्यक क्षतिपूर्ति (मुआवजा) मृतक के परिवार को देने का आश्वासन दिया। , जिसके बाद परिजनों ने शव लिया और प्रदर्शन समाप्त हुआ।