Women Crowd Banks for Chief Minister Employment Scheme Benefits in Bihar आर्थिक लाभ के लिए खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsWomen Crowd Banks for Chief Minister Employment Scheme Benefits in Bihar

आर्थिक लाभ के लिए खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को 10,000 रुपये का लाभ पाने के लिए अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना है। इस प्रक्रिया के चलते बैंक और पोस्ट ऑफिस में महिलाओं की भीड़ लग गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीTue, 16 Sep 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
आर्थिक लाभ के लिए खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी

सिकरहना, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये का आर्थिक लाभ लेने के लिए जीविका दीदी को अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक कराना है। और जो खाता बंद पड़े है उनमें केवाईसी जमा कराना है। इसको लेकर बैंक व पोस्ट ऑफिस में महिलाओं की भीड़ लग रही है। सोमवार को बैंक खुलते ही ढाका स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक व पोस्ट ऑफिस में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं की भीड़ की वजह से अन्य ग्राहकों को काफी परेशानी हुयी। खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने व केवाईसी जमा कराने के लिए महिलाएं परेशान दिखी।

महिलाओं की लंबी लाइन बैंकों में लगी थी। सेन्ट्रल बैंक में लाइन में खड़ी जीविका दीदी सहोदर देवी, कांति देवी, दुखिया देवी, आशा देवी, एतवारी देवी ने बताया कि खाते में केवाईसी जमा कराना है तथा खाता को आधार से लिंक कराना है। शाखा प्रबंधक जीविका दीदी को समझा रहे थे कि खाता में लेन देन होता रहता तो यह परेशानी नहीं न होती। इसपर एक जीविका दीदी ने कहा साहेब, मालिक हमर तीन सौ रूपये के मजदूरी करलन, खाता में पइसा कहां से डलाई। इसी तरह की भीड़ स्टेट बैंक व पोस्ट ऑफिस में भी देखा गया। सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष भारती, स्टेट बैंक के सर्विस प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि खाते को आधार से लिंक कराने व केवाईसी जमा कराने के लिए लग रही महिलाओं की भीड़ से अन्य कामकाज पर असर पड़ रहा है। स्टाफ की भी कमी है। स्टेट बैंक में एक अलग से इस कार्य के लिए कांउटर खोला गया है। इधर, जीविका के बीपीएम संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ढाका प्रखंड में 31 हजार महिलाएं जीविका समुह से जुड़ी हुयी है। जिसने भी मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत आवेदन दी है उन्हें आधार कार्ड के आधार पर ही राशि का भुगतान होगा। इसलिए खाते में आधार कार्ड व आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।