बच्चा चोर समझ महिला की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

Mar 09, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

ढाका गांधी चौक पर एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने सरेआम पीटा। महिला ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। भीड़ ने उसे ढाका थाना के हवाले कर दिया। महिला ने बताया कि वह चकिया में अपनी बहन के घर रह रही थी और सीतामढ़ी से आई थी।

बच्चा चोर समझ महिला की पिटाई, किया पुलिस के हवाले

सिकरहना, निसं। ढाका गांधी चौक पर रविवार को एक महिला बच्चा चोरी के आरोप में लोगों द्वारा सरेआम पिटती रही और कुछ लोग इसका वीडियो बनाने में लगे रहे। यहां तक कि महिला को पीटते हुए थाने तक ले जाया गया । महिला बार बार अपने को निर्दोष बताती रही लेकिन भीड़ में उसकी बातों को कोई सुनने वाला नहीं था। महिला का कहना था कि लोग मुझपर गलत आरोप लगा रहे हैं लेकिन उसकी बात को कोई मानने का तैयार नहीं था। लोगों ने पकड़कर उसे ढाका थाना के हवाले कर दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह चकिया में अपने बहन के घर रहती है।

सीतामढ़ी में किसी से मुलाकात करने के लिए शनिवार को गयी थी और रविवार को सीतामढ़ी से ट्रेन से घोड़ासहन आयी और वहां से टेंपो से ढाका आयी। ढाका गांधी चौक के समीप एक फल के दुकान पर खड़ी थी तभी एक महिला ने उनपर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगी।शोर पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी और लोगों ने बच्चा चोर का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि महिला का सत्यापन किया जा रहा है। अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।