ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीविधवा ने दुपट्टा का फंदा लगा की आत्महत्या

विधवा ने दुपट्टा का फंदा लगा की आत्महत्या

मधुबन | निज संवाददाता मधुबन के गड़हिया ग्राम की एक विधवा महिला ने गले में

विधवा ने दुपट्टा का फंदा लगा की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीMon, 29 Nov 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन | निज संवाददाता

मधुबन के गड़हिया ग्राम की एक विधवा महिला ने गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर सोमवार को आत्महत्या कर ली है। मृतका रानी कुमारी (20) गड़हिया ग्राम के धूमन सहनी की पतोहू व स्व.संजीत सहनी की पत्नी थी। उसका शव लहलादपुर ग्राम के बांध के पास मनियर के किनारे बबुल के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। एसआई कामेश्वर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

ग्रामीणों ने उसका शव आज दोपहर में पेड़ से लटकता हुआ देख इसकी सूचना पुलिस को दी है। मृतका का मायका बगल के गांव खैरवा में है। पति की हत्या के बाद से वह मायके में अपने पिता बाबूलाल सहनी के साथ रह रही थी। ससुर धुमन सहनी ने पुलिस को बताया है कि इनके पुत्र के श्राद्ध कर्म के बाद से वह मायके चली गयी थी। वह ट्यूशन भी पढ़ाया करती थी। बताया कि गत 4 सितम्बर को मृतका रानी के पति संजीत सहनी की हत्या गला रेतकर कर दी गयी थी। उसका भी शव लहलादपुर गांव के मनियर से मिला था। पति की हत्या के बाद से वह मानसिक तनाव में रह रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें