Motihari News: आदापुर:डेढ़ दर्जन प्रधानाध्यापकों ने भेजी पेयजल संकट की रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: आदापुर के सरकारी विद्यालयों में पेयजल संकट गंभीर है। प्रधानाध्यापकों ने रिपोर्ट में बताया कि चापाकल खराब हैं और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कई विद्यालयों में पानी की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। बीईओ ने स्थिति सुधारने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Motihari News: आदापुर:डेढ़ दर्जन प्रधानाध्यापकों ने भेजी पेयजल संकट की रिपोर्ट

Motihari News: आदापुर। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था की बदहाली से संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड शिक्षा कार्यालय को सौंपा है। अधिकांश विद्यालयों ने बताया है कि परिसर में लगे चापाकल खराब हैं या फिर विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त नहीं हैं। इससे बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है।

पेयजल गुणवत्ता

प्रतिवेदन के अनुसार कई विद्यालयों में पेयजल की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। हालांकि किसी भी विद्यालय ने चापाकल के सूख जाने की सूचना नहीं दी है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों के कई विद्यालयों में भू-जल स्तर नीचे जाने के कारण चापाकलों से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है, जिससे उनकी उपयोगिता प्रभावित हुई है।

वैकल्पिक व्यवस्था

कुछ विद्यालयों ने समरसेबल पंप लगाकर, तो कुछ ने पंचायत की हर घर नल-जल योजना से कनेक्शन लेकर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की है। इसके बावजूद कई विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में परेशानी बनी हुई है।

बीईओ की प्रतिक्रिया

बीईओ विनय कुमार ने बताया कि विद्यालयों से अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था बहाल करने एवं खराब चापाकलों की मरम्मत के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। सभी प्रतिवेदनों को संकलित कर विभागीय स्तर पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आदापुर के विद्यालयों में पेयजल संकट का मुख्य कारण क्या है?−
पेयजल संकट का मुख्य कारण चापाकल का खराब होना और विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पानी की कमी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMotihari News: आदापुर:डेढ़ दर्जन प्रधानाध्यापकों ने भेजी पेयजल संकट की रिपोर्ट