ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीआवास की दूसरी किस्त के लिए लगा रहे चक्कर

आवास की दूसरी किस्त के लिए लगा रहे चक्कर

कल्याणपुर | निज संवाददाता प्रखंड में इस वित्तीय वर्ष में आवास निर्माण का लक्ष्य...

आवास की दूसरी किस्त के लिए लगा रहे चक्कर
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 31 Jul 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कल्याणपुर | निज संवाददाता

प्रखंड में इस वित्तीय वर्ष में आवास निर्माण का लक्ष्य आवंटित नहीं किया गया है। अभी लाभुकों के जॉब कार्ड की मैपिंग की जा रही है। आवास पर्यवेक्षक पंकज कुमार पवन ने बताया कि वर्ष 2016-17 से 2020-21 में दस हजार सात सौ बारह आवास देने का लक्ष्य था।

जिसमें आठ हजार तीन सौ सैंतीस आवास बना। जिन्होंने आवास नहीं बनाया है, उन्हें बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। सिसवा खरार की वार्ड संख्या बारह निवासी रंजू देवी ने बताया कि उन्हें प्रथम किस्त मिले दो वर्ष हो गए। घर लिंटर तक बन गया है। लेकिन अभी तक तीसरी किस्त तो दूर दूसरी किस्त नहीं मिली है। वहीं शिवपति देवी, मीना देवी, किस्मती देवी का भी घर लिंटर तक बन गया है, इनमें से किसी को दो या एक किस्त ही मिला है। यह विभागीय लापरवाही का परिणाम है अथवा इसके पीछे कुछ अन्य कारण है। जटा महतो का घर बन गया है। लेकिन तीसरी किस्त में देरी हो रही है। वहीं शम्भूचक के प्रकाश ठाकुर व सिसवा पटना के रेणु देसी आवास के लिये चक्कर लगाकर थक गयी है। लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। दर्जनों लाभुक ऐसे हैं जो भुगतान के लिए प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। बीडीओ अरबिन्द कुमार सिंह ने बताया कि किस्त के भुगतान में देरी को लेकर जांच की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें