ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीयुवाओं ने वोटरों ने दिखाया दमखम

युवाओं ने वोटरों ने दिखाया दमखम

समय 9:30 बजे। स्थान: हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र का राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहटोला। यहां वोटर कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे थे। युवाओं की भी अच्छी खासी संख्या थी। सभी उत्साहित दिख रहे थे। वोट डाल...

युवाओं ने वोटरों ने दिखाया दमखम
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 04 Nov 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

समय 9:30 बजे। स्थान: हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र का राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहटोला। यहां वोटर कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे थे। युवाओं की भी अच्छी खासी संख्या थी। सभी उत्साहित दिख रहे थे। वोट डाल कर निकल रहे रामप्रकाश का कहना था कि वोट को लेकर काफी उत्सुकता थी। लोकतंत्र में वोट का काफी महत्व होता है। इसी से अच्छी सरकार का चुनाव होता है। वहीं शंकर कुमार ने बताया कि सुबह में ही उन्होंने वोट डाल दिया। अब तो नतीजे का इंतजार है।

समय: 9:45 बजे। स्थान: हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र का उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुईया । यहां आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां वोट डाल कर निकलते युवा मतदाता मिले। राकेश कुमार ने पूछते ही चहकते हुए कहा कि वोट डालकर आ रहे हैं। कहा कि मतदान सबसे जरूरी है। थोड़ा आगे बढ़ने पर युवा रामाशंकर कुमार मिले। कहा कि वोट डालने जा रहे हैं। अच्छी सरकार बने इसके लिए वोट डालेंगे।

समय: 10:10 बजे। स्थान: पंचायत भवन मटियरिया। यहां पहली बार वोट डालने आये युवा भी मिले। नन्हकार के विश्वबंधू का कहना था कि पहली बार वोट डालने का लेकर काफी उत्साह है। उनके अनुसार युवा वर्ग मतदान को लेकर उत्सुक है। वे विकास व मजबूत लोकतंत्र को लेकर वोट करेंगे। वहीं रामबाबू कुमार का कहना था कि वोट डालने के बाद ही कोई दूसरा काम होगा। यह सबसे जरूरी है। इसी प्रकार मटियरिया कोठी के अखिलेश पासवान कतार में खड़े मिले। पहली बार वोट डालने आये हैं। कहते हैं कि वोट डालने को लेकर काफी खुशी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें