ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीविश्वकर्मा पूजा आज,इस बार बना दुर्लभ संयोग

विश्वकर्मा पूजा आज,इस बार बना दुर्लभ संयोग

मोतिहारी | मोतिहारी संवाददाता देवलोक के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को पूजनोत्सव आज शुक्रवार को...

विश्वकर्मा पूजा आज,इस बार बना दुर्लभ संयोग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 17 Sep 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मोतिहारी | मोतिहारी संवाददाता

देवलोक के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को पूजनोत्सव आज शुक्रवार को नगर के सभी कारखाने तथा प्रतिष्ठानों में भक्तिभावपूर्वक मनाया जाएगा। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान वैदिक काल से प्रचलित है तथा वास्तु विधान के प्रसंग में उनकी पूजा अर्चना एक प्राचीन काल से होती रही है। वैदिक ग्रंथों के अनुसार विश्वकर्मा ने ही सर्वप्रथम स्वर्गलोक की रचना की थी। बाद में उन्होंने लंका तथा द्वारिका आदि का निर्माण भी किया था। वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से धन्य-धान्य तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि भाद्रपद शुक्लपक्ष एकादशी तिथि को विश्वकर्मा पूजा पड़ने के कारण इस वर्ष एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। नगर सहित जिले में इसे उद्योग पर्व के रुप में मनाया जाएगा। सत्रह सितम्बर की सुबह से आठ बजकर चौबीस मिनट तक भद्रा है। भद्राकाल समाप्ति के बाद पूजन का शुभ मुहूर्त्त संध्या तक है। पूजा अर्चना की चल रही तैयारी : नगर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा को लेकर आवश्यक तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। साफ-सफाई के साथ-साथ रंगाई का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। पूजा को लेकर कर्मचारियों का उत्साह चरम पर है। सभी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को पूजा के लिए बैठाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें