मधुबन में धूल व मिट्टी के घोल से शुरू होती है होली

Mar 02, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मधुबन में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग चौक-चौराहों पर होली के गीत गा रहे हैं और मिट्टी के घोल से धुरखेल खेल रहे हैं। महिलाएं रंगों की बाल्टी लेकर घरों में जाती हैं। इस दौरान अबीर-गुलाल के साथ खाने-पीने का भी दौर चलता है।

मधुबन में धूल व मिट्टी के घोल से शुरू होती है होली

मधुबन, निसं। लोग रंगो में डूबने लगे हैं। हर चौक-चौराहे पर होली के गीत बजने लगे हैं। बसंती हवा के सिसकने के साथ इस क्षेत्र में होली की भीनी-भीनी सुगंध बिखरने लगी है। होली की मादकता में लोग गोते लगाना शरू कर दिए हैं। डफा, झील, ढोल आदि लेकर फाल्गुन माह की रातों को होली की विभिन्न गीतों से रंगीन बना दिया गया है। इस क्षेत्र में होली मनाने की कुछ अलग परम्परा है। होलिका दहन के बाद होली की सुबह से लोग मिट्टी के घोल व धूल से होली खेलते हैं, जिसे धुरखेल कहा जाता है। उसके बाद दो बजे से लोग रंगों की होली खेलते हैं।

संध्या में 4 बजे से लोग देर संध्या तक अबीर व गुलाल की होली खेलते हैं। पुरूष वर्ग अबीर गुलाल लेकर सड़कों पर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए अन्य घरों में होली खेलने के लिए पहुंच जाते हैं। वहीं महिलाएं झुंड में रंगों की बाल्टी व अबीर लेकर एक-दूसरे के घरों व आंगन की ओर निकल जाती है। बहुत लोग श्रेष्ठजनों का आशीर्वाद पाने के लिए पैरों पर अबीर-गुलाल चढाते हैं। इस दौरान खाने-खिलाने का दौर भी चलता है। लोग एक-दूसरे के घरों पर जाकर अबीर-गुलाल लगाने के साथ विभिन्न तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी उठाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।