जिले में 88 हजार 809 राशन कार्ड संदिग्ध,सत्यापन शुरू
मोतिहारी जिले में राशन कार्ड धारकों का सत्यापन शुरू हो गया है। 10 लाख 14 हजार 859 राशन कार्ड धारक परिवारों में से 88 हजार 809 को संदिग्ध घोषित किया गया है। इनमें से 59 हजार 739 परिवारों का सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन के बाद नियम विरुद्ध पाए जाने पर संदिग्ध राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे।
मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पात्रता नहीं रखने वाले लाभुकों के राशन कार्ड पर आपूर्ति विभाग की तलवार लटक गई है। खाद्य आपूर्ति व संरक्षण विभाग के रडार पर आए वैसे राशन कार्ड धारकों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में 10 लाख 14 हजार 859 राशन कार्ड धारक परिवार हैं। इसमें 88 हजार 809 राशन कार्ड धारक परिवार को विभाग के द्वारा संदिग्ध घोषित करते हुए जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। सस्पेक्टेड (संदिग्ध) राशन कार्ड में 59 हजार 739 परिवार के राशन कार्ड का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। मात्र 29 हजार 70 राशन कार्ड का सत्यापन पेंडिंग है।
इसका भी सत्यापन हो रहा है। सत्यापन के बाद जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा सस्पेक्टेड राशन कार्ड धारक परिवार को नोटिस भेजने की तैयारी है। सत्यापन में नियम विरुद्ध पाए जाने पर वैसे सभी सस्पेक्टेड राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। इन ब्लॉक में राशन कार्ड का सत्यापन पूरा: रक्सौल अनुमंडल के आदापुर में 2027,रक्सौल नगर परिषद में 872 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। रक्सौल ब्लॉक में 2539 राशन कार्ड में मात्र एक का सत्यापन पेंडिंग है। चकिया अनुमंडल के चकिया ब्लॉक में 2989,मेहसी में 2473,चकिया नगर परिषद में 211 व मेहसी नगर पंचायत में 295 सस्पेक्टेड राशन का सत्यापन कर लिया गया है। पकड़ीदयाल अनुमंडल के मधुबन नप में 346 व पकड़ीदयाल नप में 237 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन पूरा हो गया है। सिकरहना अनुमंडल के बनकटवा में 1474 व चिरैया ब्लॉक में 6294 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन पूरा हो गया है। रक्सौल अनुमंडल के दो ब्लॉक में चल रहा है सत्यापन: रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा ब्लॉक में 3762 में 3738 व छौड़ादानो ब्लॉक में 2581 में 2161 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन हुआ है। सदर मोतिहारी में हो रहा राशन कार्ड का सत्यापन: बंजरिया में 2418 में 175,कोटवा में 3691 में 2109, मोतिहारी में 5103 में 363,मोतिहारी नगर निगम में 1628 में 501, पिपराकोठी में 1296 में 78, सुगौली में 2320 में 218,सुगौली नपं में 493 में 112 व तुरकौलिया ब्लॉक में 3925 में 396 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन किया गया है। चकिया में तीन ब्लॉक में सत्यापन: चकिया अनुमंडल के कल्याणपुर में 6765 में 6762, केसरिया में 2824 में 2464 व केसरिया नपं में 201 में 0 सस्पेसेटेड राशन कार्ड है जिसका सत्यापन हो रहा है। पकड़ीदयाल में पांच ब्लॉक में सत्यापन : पकड़ीदयाल अनुमंडल के मधुबन में 2929 में 2926, पकड़ीदयाल में 1996 में 1995, पताही में 2456 में 2454, फेनहरा में 2636 में 1951 व तेतरिया ब्लॉक में 1681 में 1679 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन हुआ है। अरेराज में शुरू है सत्यापन कार्य : अरेराज अनुमंडल के अरेराज में 2529 में 16,अरेराज नप में 254 में 0,हरसिद्धि में 2807 में 408,पहाड़पुर में 3725 में 109 व संग्रामपुर में 1914 में 258 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन हुआ है। सिकरहना के तीन ब्लॉक में सत्यापन : सिकरहना अनुमंडल के ढाका में 4768 में 4767, घोड़ासहन में 4042 में 4040 व ढाका नप में 308 में 303 सस्पेक्टेड राशन कार्ड का सत्यापन किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




