बापूधाम रेलवे स्टेशन पर 40 मिनट रुकी रही वंदे भारत एक्स.

Dec 19, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 40 मिनट रुकी रही। गोरखपुर से पटना जा रही ट्रेन 10:12 बजे स्टेशन पर पहुंची, जबकि शव की सूचना के कारण यह देर हुई। 60 वर्षीय महिला का शव ट्रैक पर मिला, जिसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

बापूधाम रेलवे स्टेशन पर 40 मिनट रुकी रही वंदे भारत एक्स.

मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक रुकी रही। गोरखपुर से पटना जानेवाली यह ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से सुबह 10:12 बजे मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मोतिहारी कोर्ट हॉल्ट स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश पड़े होने की सूचना मिली। इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकरीबन 40 मिनट तक रुकी रही। शव को सुबह 10:48 बजे रेलवे ट्रैक से हटाए जाने के बाद बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। महिला के कटे होने की सूचना पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह व प्रधान आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद यादव अपने दल-बल के साथ स्थानीय थाना छतौनी को सूचित करते हुए घटनास्थल मोतिहारी कोर्ट हाल्ट पहुंचे।

60 वर्षीया महिला का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। महिला का दोनों पैर कटा हुआ था तथा सिर फटा हुआ था। छतौनी थाना के उप निरीक्षक आरके रंजन व कीमैन मनोज कुमार राम गैंग संख्या 12 के द्वारा शव को सुबह 10:45 बजे ट्रैक से हटाया गया। तलाशी के क्रम में महिला के पास से कोई पहचान पत्र या यात्रा टिकट नहीं मिला। इस कारण शव की पहचान नहीं हो सकीI छतौनी थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के लिए शव अपने साथ ले गयी। मामले की जांच आरपीएफ के शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsVande Bharat Express Delayed at Motihari Station Due to Woman s Body on Tracks
;;;